Garlic Benefits For Weight Loss in Hindi : वजन कम करने के लिए लहसुन का उपयोग

Garlic Benefits for Weight Loss in Hindi: वजन कम करने के लिए लहसुन का उपयोग


Garlic benefits for weight loss वजन कम करने के लिए लहसुन का उपयोग वजन को कम करना बहुत मुश्किल काम है। सही व्यायाम और उचित आहार लेने से ही वजन को प्रभावी तरीके से कम किया जा सकता है। लज़ीज़ खाने देख कर आप डाइट भी भूल जाते है। जब भी वजन कम करने की बात आती है तो सभी का एक ही जवाब होता है बहुत कोशिश की पर फर्क नहीं पड़ा। जल्दी से वजन कम करने का कोई आसान शॉर्टकट नहीं है पर आयुर्वेदा में ऐसी कुछ लाजवाब चीज़ें भी होती है जिनको खाने से वजन तेजी से घटता है और यदि आप भी अभी तक वजन घटाने में नाकामयाब रहे है तो जानिए लहसुन (Garlic ) के प्रभावी गुणों के बारे में जो वजन घटाने  में काफी लाभकारी है और घर में आसानी से मिल जाते है। इसके लिए आपको जिम जाने की भी ज़रुरत नहीं तो आईये जानते है लहसुन के फायदों के बारे में वजन घटाने हेतु। 


Garlic benefits for weight loss in hindi : वजन कम करने के लिए लहसुन का उपयोग
Garlic benefits for weight loss in hindi


लहसुन का पौषण मूल्य 


लहसुन में भरपूर मात्रा में विटामिन बी  6 ,सी ,फाइबर ,मैगनीस और कैल्शियम होते है। इसमें कैलोरी की मात्रा 306, फैट की मात्रा 13. 8 ,सोडियम की मात्रा 617  mg, प्रोटीन  35 . 2 ग्राम , कार्बोहइड्रेट की मात्रा 14 ग्राम और लोहे की मात्रा 22 %  होती है। 

वजन घटाने में लहसुन कैसे मदद करता है 


लहसुन के वैसे तो बहुत सारे औषिधीय गुण आयुर्वेदा में बताये गए है पर वजन को कम करने हेतु इसका अपना एक महत्वपूर्ण स्थान है। विभिन्न अध्ययन से पता चला है कि वजन कम करने के लिए लहसुन का उपयोग प्रभावकारी सिद्ध हुआ है। लहसुन में आपकी एनर्जी को बूस्ट करने की गजब सी क्षमता है। इसका उपयोग शरीर को स्वस्थ रखने के साथ आपकी कैलोरी को भी जलाने का काम करता है। इसके सेवन से आपको भूख जल्दी नहीं लगती और काफी समय तक पेट भरा भरा सा रहता है जिस कारण  आप ओवरईटिंग से बचे रहते है। 

जर्नल ऑफ़ नुट्रिशन में प्रकाशित एक अध्ययन में बताया गया है कि लहसुन में बेहतर डिटॉक्सीफीइंग एजेंट होते है जो आपकी कैलोरी को जल्द जला कर पाचन तंत्र की भी सुरक्षा करते रहते है। पर ये आपकी इसे खाने की क्षमता पर निर्भर करता है। कई लोगों को इसकी दुर्गन्ध ज़रा भी भाती  नहीं। सो उपयोगता पर निर्भर करता है इसका गुणकारी फायदा। 



लहसुन को कैसे खाना चाहिए 


लहसुन को एलिनेज नामक एक एंजाइम से पैक किया जाता है, जो एलिसिन को एलिसिन में बदल सकता है। एलिसिन की विशेष गुणवत्ता केवल कुछ शर्तों के तहत काम करती है और अत्यधिक गर्मी के संपर्क में आने पर इसे निष्क्रिय किया जा सकता है।

अध्ययनों के अनुसार 45 मिनट के लिए एक ओवन में लहसुन डालना एलिनेज को निष्क्रिय कर सकता है और इसके स्वास्थ्य लाभ को कम करेगा। एक अध्ययन से पता चला है कि किसी भी डिश में जोड़ने से पहले उसे कुचलने और 10 मिनट तक रहने देने से वह उन औषधीय गुणों को बरकरार रख सकता है जिनके लिए वह प्रसिद्ध है।

लहसुन का सेवन सुबह करना चाहिए 


लहसुन का सेवन सुबह के समय करना चाहिए। लहसुन को सुबह खाली पेट ही खाना चाहिए। इसकी २-३ कलियाँ लेकर उसे क्रश कर छोड़ दे १० मिनट के लिए और बाद में धोकर पानी के साथ लेना चाहिए। 



लहसुन को मौसंबी के जूस के साथ लें 


आप इसे मौसंबी के जूस के साथ भी ले सकते है। मौसंबी के जूस में  लहसुन के साथ इसका सेवन वजन को जल्दी कम करने में मदद करता है। 


शहद के साथ कच्चे लहसुन का सेवन 


शहद के साथ कच्चे लहसुन के सेवन से भी वजन तेजी से कम होता है और आपका मेटाबोलिज्म मजबूत होता है। 



निम्बू के साथ लहसुन का उपयोग 


निम्बू में विटामिन सी पर्याप्त मात्रा में होता है और लहसुन के साथ इसके उपयोग से फैट जल्दी से बर्न होता है। 


लहसुन एवेकाडो के साथ उपयोग 

अपने आहार में लहसुन को स्वादिष्ट बनाने के लिए एवाकाडोइस सबसे अच्छा विकल्प है। इसे बनाने के लिए अपनी नियमित ब्रेड में एवाकाडो स्प्रेड के साथ ताजा कसा हुआ लहसुन डालें, यह आपके नाश्ते को स्वस्थ और स्वादिष्ट बना देगा


लहसुन की तासीर गरम होती है सो इसके सेवन के साथ साथ पानी की मात्रा भी ज़्यादा बढ़ाये। पानी का सेवन ३-४ लीटर बढ़ा लें नहीं तो चेहरे पर मुहासे हो सकते है। 

FAQ:

क्या लहसुन खाने से पेट की चर्बी कम होती है?

✒अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो अपने दिन की शुरुआत एक गिलास नींबू-लहसुन का पानी पीकर कर सकते हैं। इसके लिए आपको ज्‍यादा मेहनत नहीं करनी। एक गिलास में आधा नींबू और फिर बारीक कटा हुआ लहसुन और ऊपर से गर्म पानी डालें। इस पानी को पीने से आपके मेटाबॉलिज्म में सुधार के साथ पाचन भी बेहतर होता है

वजन घटाने के लिए लहसुन का पानी कैसे तैयार किया जाता है?

✒रात भर कुचली हुई लहसुन की कलियों को पानी में भीगो कर एक ताज़ा डिटॉक्स पानी बना लेना, दिन भर इसे पीते रहें

पेट की चर्बी तेजी से कम करने के लिए मुझे क्या खाना चाहिए?

✒हाल के शोधों में यह पाया गया है कि अंडे, मछली, समुद्री भोजन, फलियां, नट, मांस और समूह जैसे उच्च-प्रोटीन खाद्य पदार्थों से भरपूर आहार से पेट की चर्बी कम होती है, तृप्ति अधिक होती है और समुद्री भोजन में वृद्धि होती है।



Garlic benefits for weight loss in Hindi: वजन कम करने के लिए लहसुन का उपयोग 


और नया पुराने